मेरे जीवन की तो परिभाषा हिंदी
मां के श्रंगार में खूब जंचती बिंदी
अंग्रेजी का तो शब्द भी शान्त होता
लेकिन हिंदी की बोलती भी है बिंदी
आजाद भारत में 14.09.1949 में
राजभाषा का दर्जा मिला था हिंदी
संसद के सिर पर राज करती बिंदी
मां भारती के सिर का ताज है हिंदी
अमेरिका में पहली बार भाषण में
अटल जी ने क्या खूब बोली हिंदी
भारतीय संस्कृति के संचालन में
भारत की 22 भाषाओं में हिंदी
संदेश संचार संस्कार रंग-व्यंग्य
सरल-सादगी मधुर सौम्य है हिंदी
मान-सम्मान का अभिवादन हिंदी
राजभाषा से राष्ट्र भाषा बने हिंदी
शब्द-शब्द बोलते काव्यात्मक पंक्ति
सुंदर आकर्षक अद्भुत हिंदी की बिंदी
गांव शहर प्रदेश देश हर घर में हिंदी
सशक्त संगठित भारत की कल्पना हिंदी
भारत देश का मान-अभिमान है हिंदी।
0 Comments