यह प्रतियोगिता लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने, सृजनात्मकता को बढ़ावा देने और हिंदी भाषा के समृद्ध साहित्य को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और विचारधारा को स्वतंत्रता के साथ व्यक्त कर सकते हैं।
नोट:- अंतिम दिनांक - 25 जनवरी, 2025
प्रतियोगिता के दो मुख्य भाग:
-
कहानी अनुभाग (Story Section):
- लघुकथाएँ:
छोटी और प्रभावशाली कहानियाँ जो सीमित शब्दों में गहराई और संदेश प्रस्तुत करें। - प्रेरणादायक कहानियाँ:
ऐसी कहानियाँ जो जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रेरणा प्रदान करें। - बाल और लोककथाएँ:
बच्चों के लिए मनोरंजक कहानियाँ और प्राचीन लोककथाएँ जो हमारी संस्कृति और परंपरा को दर्शाएं।
- लघुकथाएँ:
-
निबंध और लेख (Essays & Articles):
- समसामयिक मुद्दों पर लेख:
वर्तमान सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक मुद्दों पर विचारपूर्ण लेख। - सामाजिक और सांस्कृतिक निबंध:
समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों पर गहन विचार और समाधान। - व्यक्तित्व एवं प्रेरक लेख:
महान व्यक्तित्वों की जीवन यात्रा और प्रेरणादायक लेख जो पाठकों को प्रेरित करें।
- समसामयिक मुद्दों पर लेख:
प्रतियोगिता के नियम:
-
विषय चयन में स्वतंत्रता:
प्रतिभागी अपनी रुचि के अनुसार कोई भी विषय चुन सकते हैं। विषय चयन पर कोई बाध्यता नहीं है। -
शब्द सीमा:
लेख की शब्द सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं है। प्रतिभागी जितना चाहें, उतना विस्तार कर सकते हैं। -
भाषा:
लेख या कहानी केवल हिंदी में होनी चाहिए। -
प्रस्तुति:
लेख साफ-सुथरे और व्याकरण की दृष्टि से सही होने चाहिए। -
जमा करने की प्रक्रिया:
- रचना भेजें पर क्लिक करके अपनी रचना जमा करें।
- सबमिट करने के बाद WhatsApp (+91 8764492154) पर submit स्क्रीनशॉट भेजना अनिवार्य है।
-
चयन प्रक्रिया:
प्राप्त रचनाओं में से सर्वश्रेष्ठ 10 रचनाएँ चुनी जाएंगी, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा
कैसे शामिल हों:
- रचना भेजने के लिए निचे दी गयी link (रचना भेजें) पर जाए
(रचना भेजें) - फॉर्म सबमिट करने के बाद WhatsApp (+91 8764492154)पर स्क्रीनशॉट भेजें।
पुरस्कार और विशेषताएँ:
- चुनी गई शीर्ष 10 रचनाओं को विशेष प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
- इन रचनाओं को निर्माण पत्रिका में विशेष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
- प्रतिभागियों को हिंदी साहित्य जगत में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
0 Comments