इश्क के लिए विश्वास,विश्वास के लिए भरोसा,
भरोसे के लिए पात्रता,पात्रता के लिए मनुष्य,
मनुष्य के लिए समझदारी,समझदारी के लिए ज्ञान,
ज्ञान के लिए मस्तिष्क,मस्तिष्क के लिए ऊर्जा,
ऊर्जा के लिए भोज, भोजन के लिए वनस्पति,
वनस्पति के लिए पशु,पशुओं के लिए भूमि,
भूमि के लिए पर्यावरण,पर्यावरण के लिए सूर्य,
सूर्य के लिए ईश्वर,ईश्वर के लिए भक्ति,
भक्ति के लिए श्रद्धा,श्रद्धा के लिए मनुष्य,
मनुष्य के लिए पात्रता,पात्रता के लिए भरोसा,
भरोसे के लिए विश्वास,विश्वास के लिए इश्क,
अतः इश्क।।
0 Comments